

लोहाघाट में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चालक, पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत की कार्रवाई।
चंपावत। शराब पीकर भारी वाहन चलाने वालों के खिलाफ चंपावत पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। लोहाघाट में चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में ट्रक चलाते एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को लोहाघाट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या UK03CA024 को रोककर जांच की। इस दौरान चालक दीवान सिंह मलरोनी, निवासी मडमानले, थाना जाजरदेवल, जनपद पिथौरागढ़ शराब के नशे में वाहन चलाता मिला। जांच में नशे की पुष्टि होने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत कार्रवाई की। साथ ही ट्रक को सीज कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
फोटो_ नशे में ट्रक चलाने पर गिरफ्तार चालक।




