चंपावत। जिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का त्रिस्तरीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर कार्यकर्तियों ने सरकार की निष्क्रियता के विरोध में भगवान हनुमान जी का पाठ कर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की। कार्यकर्तियों का कहना है कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत होने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
इस दौरान चंपावत ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडे, प्रदेश सदस्य विमला पानेरू, ब्लॉक सदस्य लीलावती जोशी, उमा त्रिपाठी, शांति गोस्वामी, सुनीता पांडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटो – चंपावत में धरना स्थल पर हनुमान पाठ कर सरकार को सद्बुद्धि की कामना करती आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां।
चंपावत: 20वें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का धरना, हनुमान पाठ कर सरकार को सद्बुद्धि की कामना।

