चंपावत के युवाओं के लिए जापान-जर्मनी में रोजगार का सुनहरा अवसर।

Share This Post

चंपावत। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जिले के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, चंपावत की ओर से युवाओं को आवश्यक भाषाई एवं व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को 6 से 8 माह का जापानी एवं जर्मन भाषा तथा कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जापान में केयरगिवर के पद के लिए 12वीं, जीडीए या एएनएम उत्तीर्ण 18 से 27 वर्ष की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों को करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके लिए प्रशिक्षण शुल्क 64 हजार रुपये निर्धारित है। वहीं जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के पद के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम धारक 21 से 35 वर्ष के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। यहां करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। जर्मनी का प्रशिक्षण निःशुल्क होगा, हालांकि 30 हजार रुपये की जमानत धनराशि निर्धारित की गई है।
राज्य सरकार की ओर से अभ्यर्थियों को निःशुल्क भोजन एवं आवास, प्रशिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत अनुदान तथा प्रशिक्षण ऋण के ब्याज में 75 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत में कार्यालय समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए 05965-297303, 8218715939 और 9411348111 नंबर जारी किए गए हैं।

फोटो_आरके पंत जिला सेवायोजन अधिकारी।

इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

Share This Post