चंपावत: नेपाली स्मैक तस्कर चंपावत पुलिस के हत्थे चढ़ा, 4.93 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार!

Share This Post

बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ संकल्प के तहत चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि अभियान’ में चंपावत पुलिस को एक और सफलता मिली है। बनबसा पुलिस ने नेपाल निवासी एक युवक को 4.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 जुलाई को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शुभम भंडारी उर्फ संदेश भंडारी (22 वर्ष), निवासी भीमदत्त नगर, जिला कंचनपुर (नेपाल) को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 4.93 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK04AS-7447 को भी कब्जे में ले लिया। इस मामले में थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल एजाज़ अहमद और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।
चंपावत पुलिस ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

फोटो_बनबसा में 4.93 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार नेपाल निवासी आरोपी और बरामद मोटरसाइकिल के साथ पुलिस टीम।


Share This Post