चंपावत: बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार!

Share This Post

शारदा नदी के पास पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।

टनकपुर।  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस ने दो युवकों को 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को थानाध्यक्ष विनय मित्तल के नेतृत्व में टीम ने शारदा नदी के पास नहर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कश्यप (22) और रचित मौर्य (19), निवासी नई बस्ती, वार्ड संख्या छह, बनबसा के रूप में हुई है। मामले में बनबसा थाने में एफआईआर संख्या 80/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम अहमद और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।

फोटो_ स्मैक के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी।


Share This Post