चंपावत: ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास को 50 लाख मंजूर।

Share This Post

गोगना तोक में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं।

चंपावत। गोगना तोक स्थित ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। इससे मेला स्थल पर सुविधाओं के विस्तार के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मेला स्थल का सुनियोजित विकास होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का विकास स्थानीय आस्था और परंपराओं के संरक्षण के साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी सहायक होगा।

फोटो_मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


Share This Post