चंपावत: मंदिरों की श्रद्धा के धन में चोरी का आरोप, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

Share This Post

भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर, विधानसभा चुनाव में जनता देगी जवाब- जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल।

चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए जाने वाले धन और जेवरात की चोरी को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिरों की आस्था से जुड़े धन में कथित अनियमितताओं की घटनाओं ने सनातन आस्था रखने वाले लोगों को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के साथ ही बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में दान की राशि एवं जेवरात से जुड़ी चोरी के मामले सामने आने से भाजपा का कथित दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि आम जनता भाजपा सरकार के कथित कुकर्मों को खामोशी के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत के माध्यम से इसका जवाब देगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिरों की व्यवस्था में पारदर्शिता और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई।

बैठक में नीरज कलाकोटी, बीएन शर्मा, हरीश कालाकोटी, पवन ढेक, लालमणि भट्ट, नानू बोहरा, विमल पांडे, हेम तिवारी, आशा देवी, अनंत शाह, हरीश राम, लोकेश पांडे, आशीष बिष्ट, मनीष गहतोड़ी, नीरज नेगी, ओम प्रकाश जोशी, कमल रैसवाल,  हरीश कालाकोटी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

फोटो_विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करते कांग्रेस कार्यकर्ता।


Share This Post