चंपावत: वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सगटा पंचतत्व में विलीन।

Share This Post

ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों और नगरवासियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई।

लोहाघाट। नगर के वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सगटा (76) का शनिवार को ऋषेश्वर मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर से व्यापारिक जगत के साथ ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम विदाई के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी, परिचित और नगरवासी मोक्ष धाम पहुंचे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिवंगत दिनेश चंद्र सगटा के पुत्र हेम और पंकज ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। लंबे समय से व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े रहे सगटा के निधन को नगर के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

अंतिम संस्कार में व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, दानू सुतेड़ी, सचिन जोशी, राजू गढ़कोटी, राजकिशोर शाह, रमेश बिष्ट, अमित शाह, ओमकार धौनी, योगेश बगौली, भुवन मुरारी, धीरज मुरारी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और नगरवासी मौजूद रहे।

फोटो_स्वर्गीय दिनेश चंद्र सगटा।


Share This Post