चंपावत: संगीत के महासंग्राम में चमके नन्हे सितारे, कलश संगीत प्रतियोगिता का भव्य समापन।

Share This Post

चंपावत, 23जून। कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन हुआ। जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, सुगम संगीत एवं वादन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगीत भारतीय संस्कृति और संस्कारों का महत्वपूर्ण आधार है तथा ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं। समारोह में डॉ. श्याम सिंह कार्की, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक जितेंद्र जी तथा शंकर जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन जनपद की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में स्वर, ताल, लय और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। विभिन्न वर्गों में आयुष खर्कवाल, पारस रावत, राघव सिंह, मयंक सामंत, शशांक जोशी, हृदयांश पंत(हनी), अंजनेय जोशी और अर्नव सिंह गुंसाई सहित कई प्रतिभाओं ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी कला का लोहा मनवाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.सी. जोशी ने किया। समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में प्रेम बल्लभ भट्ट, गिरीश पंत, दिनेश बिष्ट, महेश जोशी, नवीन पंत, नवीन चंद्र कोठारी, राजू पंत, जनार्दन चिलकोटी, राजेंद्र गहतोड़ी, सागर मौनी, संतोष पांडेय और नीरज जोशी सहित समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

फोटो_ कुछ यादगार पल।


Share This Post