

30 हजार से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाया सरकारी योजनाओं का लाभ, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की मदद को देते हैं प्राथमिकता
चंपावत। सरकारी सेवा में पद और जिम्मेदारी के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है। समाज कल्याण विभाग में दीपक गहतोड़ी की कार्यशैली इस बात की मिसाल बन रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी तत्परता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।
अब तक 30 हजार से अधिक लाभार्थियों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की समस्याओं को वह प्राथमिकता से लेते हैं। विभाग में आने वाले जरूरतमंदों को योजनाओं की जानकारी देने से लेकर आवेदन संबंधी दिक्कतों के समाधान तक वह सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
उनकी कार्यशैली की खास बात यह है कि वह सरकारी कामकाज को केवल फाइलों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर देते हैं। उनका प्रयास रहता है कि जानकारी के अभाव या विभागीय औपचारिकताओं के कारण कोई भी जरूरतमंद सरकारी सहायता से वंचित न रहे।
जनसेवा के प्रति इसी समर्पण और सक्रियता के चलते जिला प्रशासन की ओर से भी उनकी कार्यशैली की सराहना की गई है। जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें विभाग में अलग पहचान दिला रही है।
सरकारी व्यवस्था में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है, दीपक गहतोड़ी इसका उदाहरण पेश कर रहे हैं।
फोटो_ समाज कल्याण विभाग के कार्यों का निर्वहन करते दीपक गहतोड़ी।




