चंपावत: सशक्त नेतृत्व, नैतिकता एवं सुशासन की ओर बढते कदम।

Share This Post

बाराकोट में नैतिकता एवं सुशासन पर प्रशिक्षण का शुभारंभ।

चंपावत, 24 जून। ग्रामोत्थान परियोजना व ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बाराकोट विकास खंड में संचालित छ: आजीविका संघो व किसान उत्पादक संगठन के चयनित संचालकों व स्टाफ का नैतिकता, सुशासन व नेतृत्व क्षमता विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बीडीओ बाराकोट अवनीश कुमार उपाध्याय द्वारा विधिवत शुभारम्भ किया गया तथा उपस्थित प्रतिभागियों की परियोजना कार्यो के प्रति समझ का आकलन करते हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सक्रिय प्रतिभाग एवं समुदाय आधारित संगठनों की सुशासन व्यवस्था को सशक्त व सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक प्रयास करने हेतु प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया ।

लडीधुरा संकुल संघ के नव निर्मित संग्रहण केंद्र बाराकोट के सभागार में संचालित तीन दिवसीय प्रशिक्षण  के प्रथम दिवस में  ग्रामोत्थान के मास्टर ट्रेनर प्रकाश चंद्र पाठक व कुलदीप भटट ने प्रशिक्षण के उददेश्य व रुपरेखा से प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए  स्वायत्त सहकारिता की अवधारणा, मूल्य व सिद्धांत, पंजीकरण व गठन प्रक्रिया, सहकारिता व कंपनी एक्ट की विशेषताएँ, कार्यप्रणाली, स्वरुप व संचालन प्रक्रिया, संचालकों के कार्य दायित्व आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
मुख्य संदर्भ व्यक्ति एंव परियोजना सहायक प्रबंधक संस्थाएं द्वारा सुशासन के मुख्य बिंदु पारदर्शिता, जबाबदेही, भागीदारी, नियमों का पालन, नैतिकता व ईमानदारी, नेतृत्व, दूरदर्शीता, भ्रष्टाचार नियंत्रण , शिकायत निवारण आदि पर सदस्यों के बीच सहभागी चर्चा कर समूह व सहकारिता स्तर पर सुशासन स्थापित करने हेतु प्रतिभागियों को  प्रेरित किया गया, जबकि सह प्रबंधक आजीविका सुमित कुमार ने संकुल संघो के अंतर्गत उत्पादों का मूल्यवर्धन, बिजनेस व मार्केटिंग प्रक्रिया को सशक्त बनाने हेतु सुझाव दिये।

प्रशिक्षण में बाराकोट विकास खंड में संचालित लडीधुरा, रेगडू, बापरु, रैघांव, पंचबलिया तथा वल्सौं स्वायत्त सहकारिता के चयनित निदेशकों एवं बालेशवर एफपीओ की सचिव , सहायक खंड विकास आधिकारी जाकिर, ब्लाक रीप स्टाफ तथा प्रशिक्षण के संदर्भ व्यक्तियो  द्वारा प्रतिभाग किया गया।

फोटो_ प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागी।


Share This Post