चंपावत: हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ गोली बिरगुल की रामलीला का समापन।

Share This Post

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की गई कामना, कमेटी ने सहयोगियों का जताया आभार

गोली बिरगुल/चंपावत। गोली बिरगुल में रामलीला के सफल आयोजन के बाद हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया। पंडित भैरव दत्त जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया। इस दौरान यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।

हवन-यज्ञ में मुख्य यजमान लाल सिंह महराना सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आहुतियां दीं। पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर रामलीला कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, पदाधिकारियों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अशोक बिष्ट, नवीन महराना, विजय महराना, बिशन सिंह महराना, नारायण सिंह, अमर सिंह, कुंवर सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, भुवन महराना, शिवम, मोहन जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

फोटो_बीते दिनों गोली बिरगुल में आयोजित रामलीला मंचन का एक आकर्षक दृश्य।


Share This Post