चंपावत। जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में चंपावत पुलिस ने चल्थी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 52 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार जिलेभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को चौकी चल्थी पुलिस टीम द्वारा चल्थी_चंपावत रोड पर पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा) बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार (37 वर्ष) पुत्र छोटे लाल, निवासी वार्ड नंबर 04, टनकपुर, जनपद चंपावत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली चंपावत में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 राकेश कठायत, प्रभारी चौकी चल्थी
कां0 कमल नाथ
कां0 कुलदीप
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फोटो_ पुलिस की गिरफ्त में आया तस्कर।
