पाटी-लोहाघाट हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान, मौके पर उतरवाई गई काली फिल्म।
लोहाघाट। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर थाना पाटी पुलिस ने पाटी-लोहाघाट राजमार्ग स्थित छिलकाछीना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जहां नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसे वाहन को रोका, जिसमें अवैध रूप से काली फिल्म लगाई गई थी और रंग-बिरंगी मॉडिफाइड लाइटें लगी हुई थीं। पुलिस टीम ने मौके पर ही वाहन से काली फिल्म उतरवाई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वाहनों में अवैध काली फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड लाइटों का प्रयोग न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे सड़क सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ता है। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।
चंपावत पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में अवैध काली फिल्म, हूटर तथा रंग-बिरंगी लाइटों का प्रयोग न करें, ताकि सड़क पर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे।
फोटो– पाटी-लोहाघाट राजमार्ग के छिलकाछीना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान काली फिल्म हटवाती और कार्रवाई करती चंपावत पुलिस।
चंपावत: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में चंपावत पुलिस का एक्शन, काली फिल्म और मॉडिफाइड लाइट वाले वाहनों पर चला डंडा।

