चंपावत: राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा ‘आदर्श चंपावत’, एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स के लिए शुरू हुई तैयारी।

Share This Post

डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निर्देश, जनहित में हुए नवाचारों और विकास कार्यों का तैयार होगा विस्तृत प्रस्तुतीकरण।

चंपावत, 04जून। जनपद में हुए विकास कार्यों और प्रशासनिक नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस, जनकल्याण, आधारभूत विकास और जनहित में किए गए नवाचारों को नामांकन के लिए प्रमुखता से शामिल किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को अपने उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी, फोटोग्राफ्स और उपलब्धियां समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने विशेष रूप से ‘जन-जन की सरकार, सरकार जनता के द्वार’, जनता मिलन कार्यक्रम तथा विभिन्न योजनाओं से लोगों को मिले लाभों का विस्तृत विवरण तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह चंपावत के विकास मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तिकीर्ति तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो_एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते जिलाधिकारी मनीष कुमार।


Share This Post