चंपावत: उप जिला चिकित्सालय से स्थानांतरित विशेषज्ञ डॉक्टरों के आदेश हुए रद्द- क्षेत्रीय विधायक।

Share This Post

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया है कि बगैर उनकी अनुमति के जिले से स्थानांतरित डॉक्टरों न किया जाए कार्यमुक्त।

लोहाघाट। उप जिला चिकित्सालय से स्थानांतरित किए गए चार विशेषज्ञ  डॉक्टरों को लेकर क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन में वार्ता कर उन्हें जानकारी दी थी। उक्त चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरो के अनावश्यक स्थानांतरण किए जाने से न केवल क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है बल्कि इससे चिकित्सालय की बनी बनाई व्यवस्था भी चौपट हो जाएगी। विधायक ने इस बात का भी खुलासा किया कि यह एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि पूरी तरह ऐसा सामाजिक मुद्दा है, जो लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है। लोहाघाट का राजकीय चिकित्सालय में पाटी,बाराकोट, लोहाघाट ब्लॉकों के अलावा पंचेश्वर पार पिथौरागढ़ जिले के सेल सल्ला क्षेत्र के लोगों के अलावा पनार घाटी के पार अल्मोड़ा एवं नैनीताल जिले के लोग भी इसी चिकित्सालय के भरोसे रहते हैं। लंबे समय बाद चिकित्सालय में ऐसी व्यवस्था बनी है जिससे चिकित्सालय में लगा रेफर का दाग कुछ कम हुआ है। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कहा कि डॉक्टरों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। उधर लगातार केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा की ओर से चिकित्सालय प्रबंध समिति में नामित सचिन जोशी द्वारा लगातार इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी एवं राज्य सरकार से संपर्क किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह बिना उनकी अनुमति के किसी भी किसी भी स्थानांतरित डॉक्टर को कार्यमुक्त ना करें। मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के कारण आम लोगों एवं स्वयं स्थानांतरित चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है। मजे की बात यह है कि सभी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं लोहाघाट में ही देना चाहते हैं,जबकि स्वास्थ्य विभाग का ऐसा इतिहास रहा है कि पहाड़ों में उनके आदेश उस समय फेल हो जाते हैं जब विशेषज्ञ चिकित्सकों की यहां नियुक्ति किए जाने के बावजूद भी वे तिकड़म भिड़ा कर अपना स्थानांतरण रद्द करवा लेते हैं। लेकिन यहां स्थिति एकदम उल्टी है सभी डॉक्टर लोहाघाट में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।

फोटो_ क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते सचिन जोशी।


Share This Post