गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पहाड़ की जर्जर और असुरक्षित सड़कें एक बार फिर जानलेवा साबित हुई हैं। गंगोलीहाट तहसील के ग्राम बोयल में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। अनियंत्रित स्विफ्ट कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही गांव के दो लोगों की असमय मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा_
न्याय पंचायत पोखरी भेरग के अंतर्गत ग्राम बोयल के पास स्विफ्ट कार संख्या UK-05 TA-5117 अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
अस्पताल की दहलीज पर टूटी सांसों की डोर_
हादसे में भोपाल सिंह (36 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवनाथ (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उन्हें 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
गंगोलीहाट: खाई में समाईं खुशियाँ: बोयल में भीषण सड़क हादसा, गांव के दो लोगों की मौत।
