चंपावत: कांग्रेस की तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन।

Share This Post

चंपावत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ आजादी के अमर सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन किया। रैली के दौरान माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की आन, बान और शान के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनंत शाह, रोहन मेहरा, तुषार वर्मा, नानू वर्मा, विमल पांडे, भूपी महर, लोकेश पांडे, सचिन मेहरा, धीरज नेगी, हरीश राय, आदित्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो_चंपावत स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करते जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल एवं कार्यकर्ता।


Share This Post