

चंपावत। जनपद में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 17 अगस्त को प्रस्तावित ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत कार्यक्रम को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
मौसम सामान्य होने के बाद ‘जनता मिलन’ की नई तिथि घोषित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने आमजन से भी भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

फोटो_ जिलाधिकारी मनीष कुमार।



