चंपावत: ऑपरेशन प्रहार में शराब तस्कर गिरफ्तार, 52 टेट्रा पैक बरामद।

Share This Post

चंपावत। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चंपावत पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी है। अभियान के तहत चल्थी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 52 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार चौकी चल्थी पुलिस झालाकुड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शराब ले जा रहे हरीश कुमार (44) पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी टनकपुर को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 52 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब ‘माल्टा’ बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली चंपावत में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कठायत, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और कांस्टेबल चंद्र सिंह सामंत शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो_ चल्थी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार शराब तस्कर के साथ बरामद शराब।


Share This Post