

इंग्लैंड से आएंगे विशेषज्ञ सर्जन डॉ. कृष्ण सिंह, पित्त की पथरी और हर्निया के मरीजों का होगा उपचार।
लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में 15 से 20 सितंबर तक विशेष लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के लिए मरीजों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
शिविर में इंग्लैंड से आ रहे प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कृष्ण सिंह और उनके सहयोगी डॉ. कौशिक राय मरीजों की जांच कर उपचार करेंगे। वरिष्ठ निश्चेतक डॉ. डीएस दूबे भी शिविर में सेवाएं देंगे।
शिविर में पित्त की थैली में पथरी, हर्निया सहित लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित रोगों का उपचार किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद महाराज ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने उपचार का लाभ लेने के इच्छुक मरीजों से समय रहते चिकित्सालय पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है।
फोटो_ मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में सर्जरी शिविर के लिए पंजीकरण कराते मरीज।




