

स्थानांतरण के बाद अशोक कुमार कार्यमुक्त, नए थानाध्यक्ष के सामने अपराध नियंत्रण की चुनौती।
चंपावत। आदर्श थाना लोहाघाट की कमान अब एसआई ओम प्रकाश संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को कार्यमुक्त कर दिया है। उनका करीब एक माह पूर्व स्थानांतरण हो चुका था।
अशोक कुमार के स्थान पर ओम प्रकाश को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना नए थानाध्यक्ष के लिए अहम जिम्मेदारी होगी।
फोटो_ओम प्रकाश, नवनियुक्त थानाध्यक्ष लोहाघाट।




