चंपावत: पत्रकार सूरज लडवाल को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’।

Share This Post

हिंदी दिवस पर बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति ने किया सम्मानित।

पत्रकारिता के जरिए हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान की सराहना।

चंपावत। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए चंपावत निवासी एवं उत्तराखंड हिंदी समाचार के संपादक सूरज लडवाल को ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजी.) की ओर से प्रदान किया गया। समिति की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि सूरज लडवाल अपने दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग पठन, लेखन और वाचन के माध्यम से करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। उनके हिंदी प्रेम और समर्पण को देखते हुए समिति ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

हिंदी दिवस के अवसर पर मिला सम्मान लडवाल के लिए विशेष महत्व रखता है। पत्रकारिता के माध्यम से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को हिंदी में पाठकों तक पहुंचाने के उनके प्रयासों को इस सम्मान से पहचान मिली है। सूरज लडवाल उत्तराखंड हिंदी समाचार के संपादक के रूप में उत्तराखंड से जुड़े जनसरोकार के विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं। सम्मान के बाद उन्होंने हिंदी भाषा और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को और मजबूत बताया।

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति साहित्य और हिंदी भाषा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था है। समिति द्वारा वर्ष 2021 में 208 घंटे, वर्ष 2022 में 280 घंटे तथा वर्ष 2024 में 55 देशों के हिंदी कवियों सहित 400 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन आयोजित कर तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं।
सूरज लडवाल को सम्मान मिलने पर पत्रकारिता जगत और साहित्य प्रेमियों ने खुशी जताई है।

फोटो_पत्रकार सूरज लडवाल।

Q


Share This Post