Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: नशे का सौदागर समाज का दुश्मन, नशेड़ी बना तो परिवार भी संकट में!

गांधी जयंती पर लोहाघाट में महिलाओं ने खोला नशे के खिलाफ मोर्चा, रैली निकालकर युवाओं को बचाने का दिया संदेश लोहाघाट। नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं निगलता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां और भविष्य तबाह कर सकता है। गांधी जयंती पर लोहाघाट में नशे के खिलाफ निकली जागरूकता रैली में महिलाओं ने इसी खतरे…

चंपावत: कैबिनेट बैठक से पहले सजा बनबसा।

एनएचपीसी परिसर में उत्तराखंडी रंग, ऐंपण से उभरी पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान। चंपावत। जिले में पहली बार होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर बनबसा में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बैठक के लिए एनएचपीसी परिसर को उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंग में सजाया गया है। परिसर की दीवारों…

चंपावत: महापुरुषों को याद करना ही नहीं, उनके आदर्शों को जीवन में उतारना जरूरी- डीएम।

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा का संकल्प चंपावत। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा और जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने…

चंपावत: शालीनता से प्रभावित हुए डीएम, एक लाख की जगह दिए दो लाख।

33 साल पुराना किस्सा, तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष भास्कर मुरारी की छात्रहित की पहल आज भी याद। लोहाघाट। छात्रसंघ अध्यक्ष का पद संभालने के बाद तेवर बदलने की चर्चाएं भले ही आज आम हों, लेकिन लोहाघाट में करीब 33 साल पुराना एक प्रसंग छात्र राजनीति की अलग तस्वीर पेश करता है। वर्ष 1993 में स्वामी विवेकानंद…

चंपावत: मादली में भिड़ीं बाइकें, डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत!

चंपावत। तल्ली मादली में शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद एक बाइक सवार डंपर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल देव सिंह रावत (42) पुत्र जोत सिंह, हाल निवासी माउंट कार्मल स्कूल क्षेत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित…

चंपावत: शिविर लगा, लेकिन जनप्रतिनिधि को खबर तक नहीं!

जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने उठाए सवाल- जनता की समस्याएं कौन रखता अधिकारियों के सामने? जनकांडे/चंपावत। जनता की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पिपलाठी में बहुद्देशीय शिविर लगा, लेकिन जिस क्षेत्र के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को जनता की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचानी थीं, उन्हें…

चंपावत: 38 गांवों की सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार।

पीएमजीएसवाई स्टेज-4 में शामिल गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ने की कवायद तेज, केंद्र स्तर पर हुई अहम बैठक। चंपावत। जिले के दूरस्थ और सीमांत इलाकों के 38 गांवों के सड़क से जुड़ने की उम्मीद अब तेज हो गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) स्टेज-4 के तहत इन गांवों को मोटरेबल सड़क सुविधा से…

चंपावत: जनसेवा और शिक्षा में योगदान के लिए जनार्दन चिलकोटी सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रदान किया सम्मान पत्र देहरादून/चंपावत। जनसेवा, शिक्षा एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चंपावत के सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिलकोटी को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं पीढ़ियों का कारवां कार्यक्रम के अवसर पर राजधानी देहरादून में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

चंपावत: मायावती में 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर।

हृदय, किडनी, स्त्री रोग और त्वचा रोग के विशेषज्ञ देंगे परामर्श, सुदूर क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा लाभ लोहाघाट। सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में…

चंपावत: 42 साल की राष्ट्रसेवा के बाद CISF सब इंस्पेक्टर चूड़ामणि जोशी सेवानिवृत्त।

चंपावत पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत, भारत माता के जयकारों से गूंजा गौरल गेट चंपावत। CISF में 42 साल तक सेवाएं देने के बाद सब इंस्पेक्टर चूड़ामणि जोशी अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के बाद गृह जनपद चंपावत पहुंचे चूड़ामणि जोशी का गौरल गेट पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और देशभक्ति नारों…