Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: ऑपरेशन प्रहार में शराब तस्कर गिरफ्तार, 52 टेट्रा पैक बरामद।

चंपावत। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चंपावत पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी है। अभियान के तहत चल्थी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 52 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार चौकी चल्थी पुलिस झालाकुड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शराब ले…

2.62 करोड़ से जगमगाएगा चंपावत शहर, एलईडी स्ट्रीट लाइटों को मिली मंजूरी।

पहली किश्त के 1.05 करोड़ रुपये जारी, नगर की प्रकाश व्यवस्था होगी बेहतर। चंपावत। नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका क्षेत्र में अब आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इसके लिए शासन ने 2.62 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है। योजना की पहली किश्त के तौर पर 1.05 करोड़ रुपये जारी…

चंपावत: शारदा घाट रोड पर जुआ खेलते सात गिरफ्तार!

टनकपुर। अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चंपावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10,050 रुपये की नकदी, ताश के पत्ते और छह मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा…

चंपावत: जनता मिलन बना सहारा, टीबी मरीजों तक पहुंचा पोषण सहयोग।

चंपावत, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में चंपावत प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम में सामने आई जरूरत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीबी मरीज को पोषण किट उपलब्ध कराई गई। इससे साफ है कि जनता…

चंपावत: विकास स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा में 92,480 रुपये का लाभांश वितरित।

लोहाघाट। ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनआरएलएम के सहयोग और मार्गदर्शन में विकास महिला संकुल संघ लोहाघाट (स्वायत्त सहकारिता) की तृतीय वार्षिक आमसभा मंगलवार को ब्लॉक सभागार में निवर्तमान अध्यक्ष भावना मनराल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आमसभा में 195 शेयरधारकों एवं समूह सदस्यों ने प्रतिभाग किया।अध्यक्ष भावना मनराल ने सहकारिता की वार्षिक एवं वित्तीय प्रगति की…

चंपावत: 15 साल बाद खेतीखान में फिर गूंजा शतचंडी महायज्ञ।

100 पाठ और महाहवन के साथ क्षेत्र की सुख-शांति व लोकमंगल की कामना। खेतीखान। करीब 15 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद खेतीखान में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ। दस पुरोहितों ने विधि-विधान से दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ कराए और महाहवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञकुंड में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और…

चंपावत: कमाऊ सदस्य की मौत पर परिवार को 20 हजार की मदद, बीपीएल परिवारों को मिलेगा सहारा।

चंपावत। परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे बीपीएल परिवारों के लिए समाज कल्याण विभाग ने राहत की योजना संचालित की है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पात्र परिवार को 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में…

चंपावत: विधवा महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए मिलेगा ₹50 हजार का अनुदान।

अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह पर मिलेगा लाभ, विवाह वाले वित्तीय वर्ष में ही करना होगा आवेदन। चंपावत। विधवा महिलाओं की बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदान योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत विधवा पेंशन प्राप्त कर रही सभी वर्गों की विधवा महिलाओं…

चंपावत: बिरुड़ा पंचमी और घी त्यार ने सजाया पहाड़ का लोकजीवन।

बदलते दौर में भी कायम हैं लोकपरंपराएं, घर-आंगन में गूंजा संस्कृति और आस्था का स्वर। चंपावत। पहाड़ की पहचान उसकी प्राकृतिक सुंदरता के साथ सदियों पुरानी लोकपरंपराओं से भी है। बिरुड़ा पंचमी और घी संक्रांति यानी घी त्यार के पर्व पर कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत घर-आंगन में जीवंत नजर आई। महिलाओं ने विधि-विधान से…

चंपावत: इंजीनियर बनने का था सपना, अधिवक्ता बनकर लोगों को दे रहीं न्याय और समझौते की राह- स्मृति जोशी।

लोहाघाट। एमटेक की डिग्री हासिल कर उत्कृष्ट अभियंता बनने का सपना देखने वाली स्मृति जोशी ने जीवन के कटु अनुभव से प्रेरणा लेकर कानून की राह चुनी। आज वह अधिवक्ता बनकर गरीब और बेसहारा लोगों को न्याय की राह दिखाने के साथ ही आपसी विवादों को सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास कर…