चंपावत: एबीवीपी में टिकट पर बवाल!भानू तड़ागी निर्दलीय मैदान में, समर्थकों ने किया प्रदर्शन।
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय चंपावत में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीवीपी के भीतर टिकट वितरण पर विरोध सामने आया है। अध्यक्ष पद पर सागर मौनी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदर्शन किया। शांत बाजार से शुरू हुआ प्रदर्शन जीआईसी चौक और गोरलचौड़ होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंचा।…


