Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: आधी रात घर में घुसा गुलदार, बुजुर्ग पर झपटा; बेटी ने कंबल डालकर बचाई पिता की जान।

चंपावत। जिला मुख्यालय के समीप सिमल्टा गांव में शुक्रवार रात उस समय परिवार की सांसें थम गईं, जब एक गुलदार अचानक घर के भीतर घुस आया और 61 वर्षीय सुरेश चंद्र पांडे पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच उनकी बेटी किरण ने असाधारण साहस और सूझबूझ…

चंपावत: भारी बारिश के चलते 18 जुलाई को चंपावत के कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद!

चंपावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 18 जुलाई (शनिवार) को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने…

चंपावत: नेपाली स्मैक तस्कर चंपावत पुलिस के हत्थे चढ़ा, 4.93 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार!

बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ संकल्प के तहत चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि अभियान’ में चंपावत पुलिस को एक और सफलता मिली है। बनबसा पुलिस ने नेपाल निवासी एक युवक को 4.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज…

चंपावत: जन-जन की सरकार पहुंची सीमांत के गांव, 47 शिकायतों पर कार्रवाई और 473 लोगों को मिला लाभ।

चंपावत। पहाड़ के दूरस्थ गांव झालाकुड़ी में शुक्रवार को सरकार खुद जनता के द्वार पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में प्राप्त 47 शिकायतों और मांगपत्रों…

चंपावत: आधी रात धधकी JCB, फायर जवानों की फुर्ती से टला बड़ा हादसा!

चंपावत। बेलखेत क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी मशीन अचानक आग की लपटों में घिर गई। आधी रात मिली सूचना पर चंपावत फायर स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। फायर कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से…

चंपावत: हरेला पर रीता गहतोड़ी का संदेश, बोलीं— पेड़ों का संरक्षण ही सच्चा राष्ट्रधर्म।

‘वंदे मातरम्’ और ‘पेड़ बचाओ’ लिखकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर व्यक्ति से पौधरोपण का किया आह्वान। लोहाघाट। हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़…

चंपावत: सीमांत की बेटी आद्या ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE-Main दोनों में सफलता।

97.84% अंकों के साथ चंपावत का बढ़ाया मान, डीएम बोले— जिले की प्रतिभा का होगा सम्मान लोहाघाट। सीमांत जनपद चंपावत की प्रतिभाशाली छात्रा आद्या उपाध्याय ने देश की दो सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं NEET-UG और JEE-Main में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 12वीं बोर्ड…

चंपावत: हरेला पर पहाड़ों के गांवों में महकी आयुर्वेद की खुशबू, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से बसेंगी औषध वाटिकाएं।

आयुष विभाग की पहल, जनपदभर में 500 औषधीय पौधों का रोपण, गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान। चंपावत। हरेला पर्व के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनपदभर में वृहद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी…

चंपावत: हरेला पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प, 1200 पौधों का निःशुल्क वितरण।

टनकपुर। हरेला पर्व के अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा खेल मैदान, भूमिया मंदिर के निकट आमबाग–छीनीगोठ में वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के करीब 1200 फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।फाउंडेशन के सदस्यों एवं अतिथियों…

चंपावत: पूर्णागिरि धाम की राह अब होगी रोशन, 8.10 करोड़ की स्ट्रीट लाइट परियोजना शुरू।

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा पर तेज अमल, ककराली गेट से मंदिर तक 20 किमी मार्ग होगा एलईडी रोशनी से जगमग; अक्टूबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए विश्व प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम के यात्रा मार्ग को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में…