चंपावत: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानव सेवा का संदेश, जिला चिकित्सालय चंपावत में सम्मानित हुई ब्लड बैंक टीम
चंपावत। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय चम्पावत में भारतीय रेडक्रॉस समिति द्वारा एक प्रेरणादायी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सदस्यों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मानव सेवा, रक्तदान और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के…


