चंपावत: जनता मिलन की शिकायत पर डीएम का त्वरित एक्शन, मोहनपुर आमबाग में जेसीबी से शुरू हुई नाले की सफाई।

टनकपुर/चंपावत। जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीण द्वारा उठाई गई समस्या पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहनपुर आमबाग में नाले की सफाई शुरू करा दी। खुले नाले के कारण घर और भूमि में गंदा पानी घुसने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर सफाई…

चंपावत: डॉ. गिरेंद्र चौहान भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के सदस्य नामित।

आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग की ओर से राज्य सरकार ने पांच सदस्यों का किया नामांकन, जनप्रतिनिधियों और आयुर्वेद विशेषज्ञों ने दी बधाई। चंपावत। आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य सरकार ने भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पांच सदस्यों को नामित किया है। नामित सदस्यों में जिला चिकित्सालय चंपावत की आयुष विंग में…

चंपावत में गूंजी ‘दो बूंद जिंदगी की,पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज़।

जनप्रतिनिधियों ने नन्हे बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, हर बच्चे तक पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम। चंपावत। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को नई मजबूती देते हुए रविवार को जनपद चंपावत में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत राज्यमंत्री (दर्जा) श्याम नारायण पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुख्य चिकित्सा…

चंपावत: छतार पुल के पास कैंटर की टक्कर से नेपाली मजदूर की मौत।

चंपावत।  टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतार पुल के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। कैंटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल मजदूर ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी…

चंपावत: सेवा का संकल्प बना ऊर्जा का स्रोत, आधी रात तक मरीजों का उपचार कर रहे दंत चिकित्सक।

अद्वैत आश्रम मायावती के निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में तीन दिनों में 218 मरीजों को मिली राहत, रविवार को भी जारी रहेगा शिविर। लोहाघाट। मन में सेवा और परोपकार की भावना हो तो न काम का बोझ महसूस होता है, न थकान और न ही समय की चिंता। इसका जीवंत उदाहरण इन दिनों अद्वैत आश्रम…

चंपावत: अब मांगलिक आयोजनों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, रीता गहतोड़ी ने शुरू किया राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा अभियान।

हाथों पर रंगोली से लिख रहीं ‘वंदे मातरम्’, जल बचाने और पेट्रोल-डीजल की फिजूलखर्ची रोकने का भी दे रहीं संदेश। लोहाघाट। पहाड़ की सांस्कृतिक परंपराओं को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने की एक अनूठी पहल इन दिनों लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। प्रमुख समाजसेविका रीता गहतोड़ी ने मांगलिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष को…

चंपावत: ग्रामोत्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय सुशासन प्रशिक्षण संपन्न।।

चंपावत/बाराकोट। ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा विकासखंड  बाराकोट में संचालित समुदाय आधारित संगठनों में नैतिकता एवं सुशासन विषय पर संचालित तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण संपन्न हो  गया।प्रशिक्षण के समापन सत्र में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी महा सिंह बिष्ट द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का फीड बैक लिया गया तथा कलस्टर स्तर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना…

चंपावत: बालिका पर हमले के बाद रेस्क्यू किया गया गुलदार रातभर जीवित रहा, सुबह वन विभाग कार्यालय में मिला मृत।

पोस्टमार्टम के बाद बिसरा IVRI भेजा गया, रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; डीएफओ बोले—पहले से बीमार होने के संकेत। लोहाघाट। ग्रामीण क्षेत्र में बालिका पर हमले के बाद वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित लाया गया गुलदार रहस्यमय परिस्थितियों में सुबह मृत पाया गया। गुलदार की मौत के कारणों का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

चंपावत: असुरक्षित जिम कॉर्बेट हेरिटेज फॉरेस्ट ट्रेल, जान जोखिम में डालकर ट्रैकिंग कर रहे पर्यटक।

चंपावत। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे जिम कॉर्बेट हेरिटेज फॉरेस्ट ट्रेल अब सुरक्षा व्यवस्थाओं के अभाव में सवालों के घेरे में हैं। जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित इको टूरिज्म एवं हेरिटेज ट्रेल पर पर्यटक अपनी जान जोखिम में…

चंपावत: भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान से समझौता नहीं, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- डीएम

जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश, सड़क, पेयजल व सुरक्षा से जुड़े मामलों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश। चंपावत। भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान में अब किसी भी स्तर पर देरी नहीं होगी। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सैनिक कल्याण परिषद की…