चंपावत जिला पंचायत को मिला नया एएमए, अनिल जोशी ने संभाली कमान।

Share This Post

कामकाजी छवि वाले अधिकारी की हुई वापसी, विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद।

चंपावत। जिला पंचायत चंपावत को नया अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) मिल गया है। उधम सिंह नगर स्थानांतरित हुए एएमए कमलेश बिष्ट के स्थान पर बागेश्वर से स्थानांतरित होकर आए अनिल जोशी ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
अनिल जोशी का चंपावत से पुराना नाता रहा है। वह वर्ष 2011-12 में जिला पंचायत चंपावत में अवर अभियंता के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। क्षेत्रीय परिस्थितियों और विभागीय कार्यप्रणाली की अच्छी समझ रखने वाले जोशी की पहचान विभाग में एक मेहनती, सक्रिय और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में की जाती है। जिला पंचायत में उनकी तैनाती को विकास कार्यों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं, निवर्तमान एएमए कमलेश बिष्ट का स्थानांतरण उधम सिंह नगर हो गया है। उन्होंने करीब एक वर्ष तक चंपावत जिला पंचायत में सेवाएं दीं। अब जिले की विकास योजनाओं और पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी अनिल जोशी के कंधों पर होगी।

फोटो  – चंपावत जिला पंचायत के नव नियुक्त अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी।


Share This Post