चंपावत: मंसा देवी स्वायत्त सहकारिता भूमलाई लोहाघाट की संपन्न हुई द्वितीय वार्षिक आम सभा।

Share This Post

लोहाघाट। 22 अगस्त, लोहाघाट विकास खंड के अंतर्गत यूएसआरएलएम व ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से  संचालित मंसा देवी महिला स्वायत्त सहकारिता भूमलाई की द्वितीय वार्षिक आम सभा  निर्मला  देवी की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन भूमलाई  में  आयोजित की गई!
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कवीन्द्र रावत, डीपीएम रीप ममराज एवं  निर्मला  देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक आम सभा का शुभारम्भ किया गया।
आम सभा में मंसा देवी स्वायत्त सहकारिता की सचिव निर्मला देवी द्वारा उपस्थित शेयरधारकों को संबोधित करते हुए करते हुए विगत वर्ष संघ द्वारा संघ की व्यवसायिक एवं  प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया गया। जबकि आजीविका समन्वयक विनीत पाटनी ने वित्तीय रिपोर्ट को सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए वार्षिक टर्न ओवर व लाभांश की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मंसा देवी सहकारिता द्वारा तीस हजार का लाभांश भी शेयरधारकों को वितरित किया गया, तथा आगामी वर्ष में संघ की व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी लाते हुए लाभांश बढाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में इंक्यूबेशन मैनेजर आरबीआई पंकज बिष्ट ने उद्यम शाला योजना के तहत संचालित कार्यो एवं क्षेत्र समन्वयक लोहाघाट भगत कोहली ने एनआरएलएम द्वारा संचालित गतिविधियों से सदस्यों को अवगत कराया गया।

आम सभा के दौरान ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक संस्थायें व समावेशी प्रकाश चंद्र पाठक ने स्वायत्त सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत  वार्षिक सभा के संचालन व प्रबंधन में संचालक मंडल व संघ स्टाफ को सहयोग व मार्गदर्शन दिया गया।
बिजनेस प्रमोटर चंद्रा राय ने निदेशक मंडल को पद व दायित्वों के बेहतर निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में  ब्लॉक टीम से चंद्रशेखर जोशी, विनीत , आईपीआरपी मनीषा तथा संकुल संघ स्टाफ ने सभा के सफल संचालन व प्रबंधन में सहयोग प्रदान किया।

फोटो_ आम सभा में संचालक मंडल द्वारा शपथ ग्रहण एवं उपस्थित प्रतिभागी


Share This Post