चंपावत: मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति में फोर्ती के दो सितारों ने मारी बाजी,अस्मिता और आयुष जुकरिया का चयन।

Share This Post

तीन साल में मिलेगी ₹25,200 की छात्रवृत्ति।

लोहाघाट। जूनियर हाईस्कूल फोर्ती के दो मेधावी छात्रों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा छह में अध्ययनरत अस्मिता और आयुष जुकरिया ने परीक्षा में सफलता हासिल कर छात्रवृत्ति के लिए स्थान बनाया।

प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि दोनों छात्रों के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति से मिलने वाला आर्थिक प्रोत्साहन बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।

चयनित छात्रों को तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति मिलेगी। कक्षा छह में ₹600, कक्षा सात में ₹700 और कक्षा आठ में ₹800 प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस तरह प्रत्येक छात्र को तीन साल में कुल ₹25,200 की छात्रवृत्ति मिलेगी।

दोनों छात्रों की सफलता पर ग्राम प्रधान रेनू बगौली, उप प्रधान ललित मोहन, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर बगौली, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू चौबे, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली समेत शिक्षक एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फोटो_ मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में चयनित अस्मिता और आयुष जुकरिया।


Share This Post