

जनवरी में उठी मांग पर मिली हरी झंडी, 31 मार्च 2027 तक शुरू होगा शाखा का संचालन।
चंपावत। रीठाखाल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बैंकिंग सुविधा से जुड़ी बड़ी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड को रीठाखाल में नई शाखा खोलने की मंजूरी दे दी है। RBI ने शाखा का संचालन 31 मार्च 2027 तक शुरू करने की शर्त रखी है।
रीठाखाल में बैंक शाखा खोलने की मांग छह जनवरी को आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में उठी थी। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर बैंक शाखा खोलने की मांग रखी थी। इसके बाद इस दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब RBI से अनुमति मिल गई है।
अनुमति मिलने पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुदीप चम्याल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। रीठाखाल में शाखा खुलने से आसपास के ग्रामीणों को खाता संचालन, जमा-निकासी समेत अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
फोटो_ रीठाखाल में बैंक शाखा की मंजूरी मिलने पर डीएम मनीष कुमार से मुलाकात करते सुदीप चम्याल।




