चंपावत। दुध पोखरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज शिशु भारती पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। खास बात यह रही कि इस बार पदाधिकारियों का चयन पूरी तरह मतदान प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिससे विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ भी विकसित हुई। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर भैया अभिषेक पालीवाल, सेनापति पद पर अंशुल पुनेठा तथा मंत्री पद पर गुंजन महर ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के प्रमुखों और सहायकों का भी चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को श्री विजय कार्की ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, व्यवस्थापक रमेश गिरी तथा प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
फोटो – शपथ लेते शिशु भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य।
चंपावत: सरस्वती शिशु मंदिर दुध पोखरा में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए शिशु भारती पदाधिकारी, शपथ ग्रहण समारोह में दिखा उत्साह।

