चंपावत: ग्रामोत्थान की सामुहिक उद्यम योजना के तहत वितरित पिंक ई-रिक्शा रहा आकर्षण का केंद्र।

Share This Post

लघु उद्यम संचालन हेतु तीन समूहों को भी प्रदान किये ग्रामोत्थान परियोजना सहयोग राशि के चैक।

चंपावत। उत्तराखंड सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण के गौरवपूर्ण 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऊचौलीगोठ टनकपुर के बूम क्षेत्र में आयोजित वृहद जागरुकता कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सामुहिक उद्यम गतिविधि के तहत चयनित जय माँ काली समूह थ्वालखेडा व ज्योति समूह बनबसा की 10  महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वितरित किये गये ई- रिक्शा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

मुख्यमंत्री द्वारा सामुहिक उद्यम योजना के तहत ई-रिक्शा गतिविधि का शुभारंभ करते हुए लाभार्थी समूहों की महिलाओं को खुशियों  की चाबी सौंपते हुए ई-रिक्शा के  संचालन, वित्तीय प्रबंधन, रखरखाव व कार्ययोजना की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना व समूह की इस अनुठी पहल से जहाँ एक ओर  महिलाओं की आय में इजाफा होगा, वही दूसरी ओर यह प्रयास क्षेत्र की अन्य समूहों के लिए आय वर्धन व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणा व उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
गौरतलब है कि टनकपुर, बनबसा व पूर्णागिरी यात्रा मार्ग पर ई रिक्शा संचालन हेतु ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से प्रत्येक समूह को दस लाख रू का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। जिसमें 6 लाख का परियोजना सहयोग व 3 लाख का बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया, जबकि रु 1 लाख समूह द्वारा  अंशदान के रूप में वहन किया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मुख्य विकास अधिकारी डा. जीएस खाती व एससी कमीशन के चेयरमैन मनोज कालकोटी ने रीप की लघु उद्यम योजना के तहत चयनित ओम स्वायत्त सहकारिता टनकपुर को रिटेल आऊटलेट, आशा एसएचजी नायकगोठ तथा वैष्णो एसएचजी देवीपुरा को सचल फूड वैन कम रैस्टोरेंट संचालन हेतु कुल रू अठारह लाख की रीप परियोजना सहयोग राशि के चैक प्रदान किये।

ई-रिक्शा प्रदर्शन एवं उदघाटन तथा चैक वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार, सीडीओ डा. जीएस खाती, पीडी अजय कुमार सिंह, एपीडी विमी जोशी, ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, सुमित कुमार, अतुल सिरस्वाल, हिमांशु मेहता, सुनील कुमार, सचिन चंखवान, नीरज पंत, लाभार्थी समूह सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एनआरएलएम, आरबीआई व रीप का ब्लॉक तथा फिल्ड स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो_


Share This Post