चंपावत: अब गांव-गांव गूंजेगी उद्यमिता की आवाज, हरी झंडी के साथ रवाना हुई MUY की IEC वैन।

Share This Post

चंपावत। युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में MUY चौपाल आयोजित हुई। देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना का शुभारंभ किया, जिसका चंपावत में सजीव प्रसारण किया गया।
मुख्य अतिथि दायित्वधारी मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती की मौजूदगी में आधुनिक सुविधाओं से लैस IEC वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन 21 से 27 अगस्त तक चम्पावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के गांवों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा पलायन रोकने में मददगार होगी।
कार्यक्रम में हेमा उपाध्याय, लक्ष्मी जोशी और कंचन देवी सहित महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट उद्यमिता के लिए लक्षिता जोशी, अपर्णा पनेरू, देवेन्द्र कुमार, निखिल अधिकारी, कलावती देवी, बबीता चौधरी, माया बिष्ट, शोभा तड़ागी और गीता देवी को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिए गए।
वहीं ओमप्रकाश जोशी, कुंवर सिंह, हरीश राय, राजेश सार्की, विक्रम सिंह भंडारी और भुवन चंद को 90-90 हजार तथा शिवदत्त पाटनी और तुलाराम को 30-30 हजार रुपये की सब्सिडी के चेक दिए गए।

कार्यक्रम में प्रेमा पाण्डेय (नगर पालिका अध्यक्ष), अंचला बोहरा (ब्लॉक प्रमुख), मनोज कालाकोटी (दायित्वधारी), मुकेश महराना (दायित्वधारी), रोहित बिष्ट (दायित्वधारी), कैलाश अधिकारी, मनीष कुमार (जिलाधिकारी), अजय सिंह (परियोजना निदेशक), विम्मी जोशी (एपीडी) और डी. कुमार (मुख्य कृषि अधिकारी) समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्यमी व स्वयं सहायता समूहों के सदस्य मौजूद रहे।

फोटो_ IEC वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते दर्जा प्राप्त मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, जिलाधिकारी मनीष कुमार व अन्य जनप्रतिनिधि।


Share This Post