चंपावत: जनता मिलन कार्यक्रम की तिथि बदली, अब 24 जून को सुनी जाएंगी जनसमस्याएं।

Share This Post

चंपावत, 21जून।  जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले जनता मिलन कार्यक्रम की तिथि में इस बार परिवर्तन किया गया है। 22 जून को प्रस्तावित जनता मिलन कार्यक्रम अब 24 जून, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन स्तर के उच्च अधिकारियों के जनपद भ्रमण एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यक्रमों के चलते जनता मिलन कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अब बुधवार, 24 जून को पूर्व निर्धारित समय पर संपन्न होगा।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आग्रह किया है कि वे अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के साथ जनता मिलन कार्यक्रम में उपस्थित होकर सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

फोटो_ पूर्व में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम का एक दृश्य।


Share This Post