चंपावत: सामाजिक विज्ञान महोत्सव में किमतोली के विद्यार्थियों का जलवा, हर्षिता ने मारी बाजी।

Share This Post

किमतोली/लोहाघाट । विकासखंड स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि क्विज प्रतियोगिता में विराट अधिकारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। दोनों विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने उनकी सफलता को मेहनत, लगन और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक समन्वयक महरोज मियां के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और विषयगत ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मुरली मनोहर आर्य के दिशा-निर्देशन में हुए सम्मान कार्यक्रम में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने से ऐसी सफलताएं मिलती हैं।
इस अवसर पर कैलाश गिरी, सतीश जोशी, भगवती प्रसाद, सुनील भट्ट, धीरज मेहरा, दिनेश जोशी, योगेश चौबे, पुष्कर राम, सीमा पांडे, इंदु जोशी, सोनिका मेलकानी, प्रकाश कुमार, भूपेंद्र ताऊजी, संतोष सर, नवीन भट्ट और आशा राय सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है। इससे शैक्षिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।

फोटो_ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते विद्यालय के शिक्षक।


Share This Post