चंपावत: ढाई साल की मासूम संग लापता महिला को चंपावत पुलिस ने रुद्रप्रयाग से सकुशल किया बरामद।

Share This Post

पुलिस की मुस्तैदी ने लौटाई परिवार की खुशियां, चंपावत पुलिस की कार्यशैली बनी मिसाल।

चंपावत। ऑपरेशन प्रहार के तहत चंपावत पुलिस ने गुमशुदा महिला और उसकी ढाई वर्षीय मासूम पुत्री को करीब 16 दिन बाद जनपद रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। थाना पाटी में 3 जुलाई को नरेश सिंह बोहरा ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी अपनी ढाई वर्षीय पुत्री के साथ 2 जुलाई से बिना बताए घर से चली गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार दबिश और तलाश के साथ CCTV फुटेज खंगाले, मोबाइल नंबरों की CDR जांची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस की मदद से मिले सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस टीम आखिरकार महिला और मासूम तक पहुंच गई। 18 जुलाई को दोनों को रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की परिजनों ने जमकर सराहना की।

चंपावत पुलिस की यह कार्रवाई बताती है कि पुलिस अगर संवेदनशीलता और संकल्प के साथ जुट जाए, तो हर गुमशुदगी की कहानी का सुखद अंत संभव है।

फोटो_गुमशुदा महिला एवं ढाई वर्षीय मासूम पुत्री को सकुशल बरामद करने वाली चंपावत पुलिस।


Share This Post