चंपावत: बेलखेत को बाढ़ से सुरक्षा की बड़ी सौगात, ₹125.96 लाख की स्वीकृति।

Share This Post

चंपावत।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनपद चम्पावत के आपदा संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्णागिरि (टनकपुर) तहसील अंतर्गत ग्राम बेलखेत में क्वैराला नदी पर बाढ़ से सुरक्षा हेतु सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹125.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
आपदा प्रबंधन विभाग एवं राज्य कार्यकारिणी समिति द्वारा संस्तुत इस परियोजना के अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत राशि, ₹50.38 लाख, जारी कर दी गई है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह परियोजना ग्राम बेलखेत को बाढ़ के खतरे से सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही इससे कृषि भूमि, संपर्क मार्गों एवं स्थानीय जनजीवन को संरक्षण मिलेगा।


Share This Post