चंपावत: जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 96 जनसमस्याएं, 12 लाभार्थियों के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड।
आवास, सड़क, पेयजल, रोजगार और किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न मामलों पर सुनवाई। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में कुल 96 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए,…


