Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन ने रचा नया कीर्तिमान, बिजली उत्पादन में टूटे पुराने सभी रिकॉर्ड।

टनकपुर/चंपावत। मॉडल जिले चंपावत में एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर जिले का नाम रोशन किया है। उच्च कुशल प्रबंधन, बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण, सुनियोजित रखरखाव और तकनीकी कर्मियों के बीच प्रभावी समन्वय का परिणाम रहा कि पावर स्टेशन ने 23 जुलाई को अपने पिछले विद्युत उत्पादन…

चंपावत: देवशयनी एकादशी पर मंदिर में गूंजा तुलसी संरक्षण का संदेश, सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर जोशी ने रोपी श्याम तुलसी।

भिंगराड़ा/चंपावत। देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर शनिवार, 25 जुलाई को श्री ऐड़ी बाल कृष्ण मंदिर भिंगराड़ा में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर जोशी ने श्याम तुलसी का पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से सनातन परंपरा के संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अपने-अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाने का आह्वान…

चंपावत: स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की मांग को लेकर आठवें दिन भी धरना जारी।

20 लाख की स्वीकृत धनराशि अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का आरोप, आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांगा जवाब। खेतीखान/चंपावत। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली पर प्रस्तावित स्मृति स्थल एवं बहुउद्देशीय भवन के लिए स्वीकृत 20 लाख रुपये की धनराशि अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के आरोप को लेकर क्षेत्र में चल रहा आंदोलन शुक्रवार को आठवें दिन…

चंपावत: नागनाथ वार्ड में विकास की नई सौगात, रजत जयंती पार्क का निर्माण तेज।

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बन रहा पार्क, नगरवासियों को जल्द मिलेगी आधुनिक सार्वजनिक सुविधा। चंपावत। मॉडल जिला चंपावत की दिशा में नगर को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के प्रयासों के बीच नागनाथ वार्ड में रजत जयंती पार्क का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुख्यमंत्री घोषणा…

चंपावत: मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियां तेज, 24 न्याय पंचायतों में खेल प्रतिभाओं का होगा महासंग्राम।

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तरासने के लिए हर स्तर पर किए जाएं प्रयास, प्रत्येक गांव से निकले खेल प्रतिभाएं – केएन गोस्वामी। चंपावत। मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ-2026-27’ को सफल और व्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी कृष्ण…

चंपावत: उत्तराखंड के पहले मिनी ग्रामीण सचिवालय की शुरुआत, रायनगर चौड़ी बना ग्रामीण विकास का नया मॉडल।

ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने किया शुभारंभ,अब एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिलेंगी पंचायत एवं जनसेवाओं की सुविधाएं, डीएम मनीष कुमार की प्रेरणा से साकार हुई पहल। लोहाघाट (चंपावत)। मॉडल जिला चम्पावत का रायनगर चौड़ी गांव एक बार फिर अपनी अनूठी पहल को लेकर चर्चा में है। लोहाघाट नगर से सटे इस गांव…

चंपावत: वैष्णो देवी की तर्ज पर जगमगाएगा पूर्णागिरि धाम, 8.10 करोड़ की एलईडी परियोजना का शुभारंभ।

ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक 20 किमी मार्ग होगा रोशन, अंतिम तीन किमी में बिछेगी अंडरग्राउंड केबल; मुख्यमंत्री धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन को मिली नई रफ्तार। टनकपुर/चंपावत। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम को वर्षभर वैष्णो देवी की तर्ज पर संचालित करने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना अब धरातल…

श्रावण में आस्था का महासंगम- मानेश्वर धाम में नित्य रुद्राभिषेक, शिवभक्ति में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़।

धर्मदास पुरी महाराज बोले श्रावण में रुद्राभिषेक से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं; मुख्यमंत्री धामी की पहल से कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का पहला पड़ाव बन सकता है मानेश्वर धाम। चंपावत। श्रावण मास में चंपावत का प्रसिद्ध मानेश्वर धाम शिवभक्ति और आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का…

चंपावत के नए जिला सहायक निबंधक सहकारिता दान सिंह नपच्याल ने संभाला कार्यभार।

चंपावत। जनपद के नए जिला सहायक निबंधक सहकारिता दान सिंह नपच्याल ने पदभार ग्रहण कर लिया। नैनीताल से स्थानांतरित होकर चंपावत पहुंचे नपच्याल का सचिव परिषद चंपावत की ओर से बुके, शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।इस अवसर पर जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपच्याल ने कहा कि बहुद्देशीय सहकारी…

चंपावत: मायावती चिकित्सालय में निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू, 14 अगस्त तक मिलेगा विशेषज्ञ उपचार।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शुरू हो गया है। शिविर में कोलकाता से पहुंचे प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कृष्ण चक्रवर्ती मरीजों की आंखों की जांच कर विभिन्न नेत्र रोगों का विशेषज्ञ उपचार कर रहे हैं। रेटिना संबंधी रोग, मोतियाबिंद समेत आंखों की अन्य…