चंपावत: लोहाघाट के भुवनेश जोशी ने रचा सफलता का नया अध्याय, पहले प्रयास में NEET में हासिल की कामयाबी।

Share This Post

चंपावत। लोहाघाट के निकट ट्रेजरी निवासी भुवनेश जोशी ने NEET UG-2026 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। भुवनेश ने परीक्षा में 38,352वीं रैंक हासिल कर सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में प्रवेश प्राप्त किया है।

भुवनेश की उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने भुवनेश के पिता आलोक जोशी को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भुवनेश की सफलता परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।

डीएम ने कहा कि भुवनेश जैसे युवाओं की सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने भुवनेश से भविष्य में एक अच्छे चिकित्सक बनकर दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने का आह्वान किया।

भुवनेश ने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से नीट की तैयारी की। इससे पहले उन्होंने इंटरमीडिएट में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

फोटो_NEET UG-2026 में सफलता पर भुवनेश जोशी और उनके पिता आलोक जोशी को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार।


Share This Post