Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: पेपर लीक पर युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर, चंपावत में चौथे दिन भी नहीं थमा आंदोलन।

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं ने भरी हुंकार, बोले—भविष्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं। चंपावत। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ युवाओं का आक्रोश अब लगातार तेज होता जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षाओं की निष्पक्षता की मांग को लेकर चंपावत में युवाओं का आंदोलन चौथे दिन भी…

चंपावत: 75 किलोमीटर की दौड़ पर लगा ब्रेक, देवीधुरा में पहली बार पहुंचा श्रम विभाग का शिविर।

डीएम मनीष कुमार की पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत, अब महीने में दो बार गांव में ही मिलेंगी विभागीय सेवाएं। देवीधुरा। दूरस्थ देवीधुरा क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और श्रम विभाग से जुड़ी सेवाओं के लिए अब 60 से 75 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार की…

चंपावत: गुलदार ने किया पिता पर हमला तो जान की बाजी लगाकर भिड़ गई बेटी।

पिता की जिंदगी बचाने वाली ‘बहादुर बेटी’ किरण को डीएम ने किया सम्मानित, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पूरा सभागार। चंपावत। सिमल्टा गांव में गुलदार के हमले के दौरान पिता की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगाने वाली किरण देवी की बहादुरी को सोमवार को जिला प्रशासन ने सलाम किया। जनता…

चंपावत: उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 के लिए आवेदन शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन।

चंपावत। उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिले के पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने की अपील की है। सम्मान के लिए ऐसे व्यक्तियों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय…

चंपावत: करोड़ों की चौकियां, फिर भी पटवारी की तलाश में भटक रहे ग्रामीण!

ज्यादातर राजस्व चौकियों पर लटके ताले, प्रमाण पत्र और जमीन के काम के लिए लोगों को लगाने पड़ रहे चक्कर चंपावत। ग्रामीणों को घर के नजदीक राजस्व सेवाएं मुहैया कराने के लिए बनाई गईं राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) चौकियां अब अपनी उपयोगिता को लेकर सवालों के घेरे में हैं। जिलेभर में करोड़ों की लागत से…

चंपावत: अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, पत्रकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग। चंपावत। जिला अस्पताल में 18 जुलाई को समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। प्रकरण को लेकर चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने जिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं…

चंपावत: अंतिम चरण में पहुंचा चंपावत सर्किट हाउस निर्माण, डीएम मनीष कुमार ने किया निरीक्षण।

31 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश, कुमाऊँनी स्थापत्य शैली में तैयार हो रहा राज्य अतिथि गृह। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत निर्माणाधीन सर्किट हाउस (राज्य अतिथि गृह) का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति…

चंपावत: मूसलाधार बारिश के बीच हाई अलर्ट पर प्रशासन, खाई में गिरी कार से चार लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू।

रात में पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई, घायलों को पहुंचाया अस्पताल। चंपावत। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन ने आपदा तंत्र को हाई अलर्ट पर रखा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के तहत रविवार देर रात बस्तिया क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान राहत एवं बचाव…

चंपावत: मॉडल जिले में डॉक्टरों के तबादलों से भड़का जनाक्रोश, विशेषज्ञ चिकित्सकों को रोकने की जोरदार मांग।

खटीमा के तीन विशेषज्ञों के तबादले रद्द, लेकिन चंपावत-लोहाघाट और टनकपुर के डॉक्टरों के आदेश बरकरार; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल। चंपावत। मुख्यमंत्री के मॉडल जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादलों को लेकर जन असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। राजकीय चिकित्सालय खटीमा से स्थानांतरित हड्डी रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और एमडी फिजिशियन के तबादले मुख्यमंत्री…

चंपावत: रेड अलर्ट के बीच डीएम के जनता दरबार में गूंजे 96 फरियादियों के सवाल।

भोजन माता की बहाली के निर्देश, लोहाघाट अस्पताल में डॉक्टरों के तबादले पर फिलहाल ब्रेक; दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर-बैसाखी, 14 के बने आयुष्मान कार्ड। चंपावत। आसमान से बरसात का अलर्ट और जिला मुख्यालय में समस्याओं की बारिश… मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बावजूद सोमवार को आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से फरियादी अपनी उम्मीदें…