Avatar photo

Suri Pant

सप्तकोशी पर सरकार ने बढ़ाया कदम, चंपावत की आस्था को मिलेगा पर्यटन का नया रास्ता।

चंपावत। चंपावत के सात प्राचीन शिवधामों को जोड़कर सप्तकोशी परिक्रमा विकसित करने की दिशा में सरकारी स्तर पर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में जल्द सप्तकोशी परिक्रमा शुरू करने की तैयारी की बात कही है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद जिले के धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने…

चंपावत: नहीं रहे शिक्षाविद् रमेश चंद पांडे, 80 वर्ष की उम्र में पुणे में निधन।

ओकलैंड पब्लिक स्कूल के संस्थापक के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर, विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि। लोहाघाट। जनपद के वरिष्ठ शिक्षाविद् और ओकलैंड पब्लिक स्कूल के संस्थापक रमेश चंद पांडे का बीमारी के चलते पुणे (महाराष्ट्र) में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और कुछ समय से अपने…

चंपावत: जिला अस्पताल में दवा का खेल? मरीज बाहर से खरीदने को मजबूर!

जिला अस्पताल की दवा व्यवस्था पर उठे सवाल, बाहर से खरीदी दवाएं लेकर फिर डॉक्टर के चैंबर पहुंचने की शिकायत का वीडियो। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिला बनाने के दावों के बीच चंपावत जिला अस्पताल की दवा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि…

चंपावत: रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर का दावा पड़ा फीका, बीच रास्ते खराब हुईं रोडवेज की दो बसें!

चंपावत। रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के दावों के बीच चंपावत में परिवहन निगम की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। पर्व के दिन अलग-अलग स्थानों पर रोडवेज की दो बसें बीच रास्ते खराब हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, अमोड़ी के…

चंपावत: आठ मिनट तक गूंजा देवीधुरा का रण, 180 से अधिक बग्वाली घायल।

चंपावत/देवीधुरा। मां बाराही के जयकारे, मंदिर से गूंजता शंखनाद और फिर खोलीखांड दुबाचौड़ का ऐतिहासिक मैदान आस्था, साहस और परंपरा के अद्भुत संगम का साक्षी बन गया। चार खाम-सात थोक के रणबांकुरे आमने-सामने डटे और करीब आठ मिनट तक चली विश्व प्रसिद्ध मां बाराही बग्वाल में 180 से अधिक बग्वाली वीर घायल हो गए।रक्षाबंधन के…

चंपावत: गांव-गांव पहुंची कांग्रेस, जनता के बीच रखी सियासी पकड़ मजबूत करने की कोशिश।

चिराग फर्त्याल और निर्मला गहतोड़ी ने सीमांत क्षेत्रों में सुनीं समस्याएं, गौरा महोत्सव में शामिल होकर साधा ग्रामीणों से सीधा संवाद। चंपावत। सीमांत गांवों में जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र के मंच,…

चंपावत: अतिथि सत्कार से देश-दुनिया में बढ़ेगी चंपावत की पहचान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

चंपावत। विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले में पहुंचने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं का स्वागत केवल आगंतुकों की तरह नहीं, बल्कि अपने मेहमानों की तरह किया जाए। श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव और चंपावत की अच्छी यादें लेकर लौटें, ताकि भविष्य में वे दूसरों को भी इस ऐतिहासिक मेले में आने के लिए प्रेरित करें। यह…

चंपावत: बहनों के नाम पर उत्सव, बच्चों के हिस्से इंतजार और मंच से 2027 का संदेश।

चंपावत। मंच पर महिला सशक्तीकरण के बड़े-बड़े दावे थे, आत्मनिर्भर बहनों के सम्मान की बातें थीं और सरकार की उपलब्धियों का बखान था। लेकिन मंच के नीचे की तस्वीर कुछ और ही सवाल खड़े कर रही थी। मुख्यमंत्री के इंतजार में छोटे स्कूली बच्चे लंबे समय तक बैठे रहे, पत्रकार खड़े होकर कवरेज करते रहे…

नेपाल में  जलप्रलय का कहर, 95 मौतों से मचा हाहाकार!

भोटेकोशी के सैलाब में उजड़ीं बस्तियां, बहे पुल-सड़कें; 384 लोग लापता, 105 भारतीय भी शामिल। चंपावत/काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र को हिला दिया। भोटेकोशी नदी में अचानक आए सैलाब ने रसुवा, नुवाकोट और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा दी। कम से कम 95 लोगों की मौत…

चंपावत: धूरा में गूंजेगा मातृशक्ति के सम्मान का संदेश, मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव की तैयारियां तेज।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम मनीष कुमार ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश। चंपावत। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण…