चंपावत: महिलाओं की मेहनत रंग लाई, प्रेरणा सहकारिता ने बांटा 45 हजार से अधिक का लाभांश।
दिगालीचौड़/लोहाघाट । महिला समूहों की मेहनत, सामूहिक प्रयास और स्वरोजगार की दिशा में बढ़ते कदमों का असर अब सहकारिता के कारोबार में भी दिखाई देने लगा है। लोहाघाट विकासखंड के दिगालीचौड़ में ग्रामोत्थान परियोजना एवं यूएसआरएलएम के सहयोग से संचालित प्रेरणा महिला स्वायत्त सहकारिता की तृतीय वार्षिक आम सभा में इस वर्ष शेयरधारकों को 45,240…


