उद्यमिता का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंची आईईसी वैन, लोहाघाट में हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार।

लोहाघाट। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के तहत उद्यमिता का संदेश गांव-गांव पहुंचाने के लिए संचालित आईईसी वैन ने लोहाघाट क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार किया। विकासखंड मुख्यालय से खंड विकास अधिकारी कविंद्र रावत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वैन के माध्यम से लोहाघाट, चौड़ीराई, मीना बाजार, किमतोली, डिगालीचौड़, रौसाल और…

चंपावत: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा कल करेंगे 13 दिवसीय बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ।

कैबिनेट मंत्री के रूप में पहली बार देवीधुरा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी। देवीधुरा। मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 13 दिवसीय बग्वाल मेले की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार, 23 अगस्त को एकादशी के पावन अवसर पर सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा…

चंपावत: देवीधुरा बग्वाल मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, CCTV और सादे कपड़ों में जवान रखेंगे नजर।

देवीधुरा मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता। देवीधुरा/चंपावत। प्रसिद्ध बाराही धाम देवीधुरा बग्वाल मेले में 23 अगस्त से शुरू होने वाले 13 दिवसीय मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया है। मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ…

चंपावत: अब गांव-गांव गूंजेगी उद्यमिता की आवाज, हरी झंडी के साथ रवाना हुई MUY की IEC वैन।

चंपावत। युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में MUY चौपाल आयोजित हुई। देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना का शुभारंभ किया, जिसका चंपावत में सजीव प्रसारण किया गया।मुख्य अतिथि दायित्वधारी मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय और…

चंपावत की तीन उद्यमी बेटियों का राज्य में डंका, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित।

देहरादून/चंपावत। ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चंपावत की तीन महिला उद्यमियों ने जिले का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के तहत देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय चौपाल एवं IEC वैन फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में जनपद की तीन महिला उद्यमियों को मुख्यमंत्री द्वारा ‘उत्कृष्ट उद्यमी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मुख्य सेवक…

चंपावत: सड़क दुर्घटनाओं या आपदा में दुसरो का जीवन बचाने वाले योद्धा होंगे पुरुस्कृत I

चंपावत। सड़क हादसे या आपदा में घायल की मदद के लिए अब एक कदम आगे बढ़ाना सिर्फ इंसानियत नहीं, बल्कि सम्मान और पुरस्कार का भी हकदार बनाएगा। भारत सरकार की ‘राहवीर’ योजना के तहत दुर्घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचकर घायलों को सुरक्षित निकालने, अस्पताल पहुंचाने और पुलिस को राहत कार्य में सहयोग करने वाले…

चंपावत: राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में एनसीसी के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज।

अनुशासन और नेतृत्व का दिया जाएगा प्रशिक्षण। लोहाघाट। राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में शुक्रवार को दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर में एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग सहित विभिन्न सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित की जाएगी। शिविर के पहले दिन…

चंपावत: बाराही धाम की अनोखी परंपरा, आज तक किसी ने नहीं किए मां बाराही की मूर्ति के प्रत्यक्ष दर्शन।

रक्षाबंधन पर साल में एक बार नंदघर में विराजता है पवित्र सिंहासन, निसंतान महिलाएं रातभर दीप जलाकर करती हैं संतान प्राप्ति की कामना। देवीधुरा। उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित देवीधुरा का मां बाराही धाम अपनी चमत्कारिक मान्यताओं और ऐतिहासिक बग्वाल के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां की धार्मिक परंपराएं जितनी अनूठी हैं, उतनी…

चंपावत: जलस्रोतों को बचाने के लिए लोहाघाट महाविद्यालय में गूंजी जागरूकता की आवाज।

SARRA की पहल पर आयोजित गोष्ठी में ‘भगीरथ’ ऐप और स्प्रिंगशेड प्रबंधन पर जोर, विद्यार्थियों ने दिए जल संरक्षण के सुझाव। लोहाघाट। जलस्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को लेकर स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में शुक्रवार को जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) की ओर से संचालित जल संरक्षण…

चंपावत: संस्कृति, सौहार्द और उमंग का संगम बना चंपावत पुलिस का हरियाली तीज महोत्सव।

शोभा जोशी के सिर सजा ‘तीज क्वीन’ का ताज, पुलिस परिवार की महिलाओं ने नृत्य, रैम्प वॉक और क्विज में दिखाई प्रतिभा। चंपावत। पुलिस लाइन चंपावत में हरियाली तीज का पर्व संस्कृति, सौहार्द और उमंग के साथ मनाया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के लिए आयोजित महोत्सव में कुमाऊंनी संस्कृति और परंपराओं की…