‘आदर्श चंपावत’ की दिशा में बड़ा कदम- पलायन रोकने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 संग्रहण केंद्र होंगे स्थापित।

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चंपावत’ विजन को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद में 10 संग्रहण केंद्र (कलेक्शन सेंटर) स्थापित करने के लिए सरकारी भूमि स्वीकृत कर दी है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन रोकना, स्थानीय आजीविका को मजबूत करना और…

चंपावत: लोहाघाट में पहले मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र ‘लाइब्रेरी’ का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा।

लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुरूप मॉडल जनपद चंपावत में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोहाघाट ब्लॉक के आदर्श जूनियर हाई स्कूल, फोर्ती में पहले मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का शुभारंभ किया गया।ज्ञान केंद्र का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष…

चंपावत: जनता मिलन में उमड़े फरियादी, 124 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण।

सेवा पखवाड़ा के तहत दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 124 शिकायतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वयं फरियादियों की…

चंपावत: यूपीसीएल में डीएम का छापा, अधिशासी अभियंता समेत छह कर्मचारी मिले अनुपस्थित।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खुद की पड़ताल, 88 हजार के बिजली बिल मामले में जांच के आदेश। चंपावत। सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को यूपीसीएल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सहित छह कर्मचारी निर्धारित समय से पहले कार्यालय…

चंपावत: 1200 से अधिक लोगों को मौत के मुंह से निकाल चुके हैं जल पुलिस के ‘पहलवान’, मानवता की मिसाल बने रविंद्र कुमार।

19 वर्षों से शारदा घाट पर निभा रहे जनसेवा का दायित्व, ईमानदारी और साहस से बने लोगों के लिए ‘जीवन रक्षक’; घायल पशुओं की सेवा और खोया सामान लौटाकर भी जीता लोगों का विश्वास। चंपावत। पुलिस का मूल उद्देश्य जनसेवा और लोगों की सुरक्षा है। जब कोई व्यक्ति संकट में होता है तो उसे सबसे…

चंपावत बना पर्यटकों की पहली पसंद, 5 साल में 15 हजार से बढ़कर पहुंचे 2.79 लाख सैलानी।

धार्मिक, प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन ने बदली तस्वीर, सीमित प्रचार के बावजूद लगातार बढ़ रहा देसी-विदेशी पर्यटकों का रुझान। चंपावत। उत्तराखंड का सीमांत जनपद चंपावत अब तेजी से पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। कोरोना काल के बाद जिले के धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की ओर देशी-विदेशी पर्यटकों का…

चंपावत: ‘उत्तराखंड में पलायन नहीं, प्रवास हुआ है’, स्वाभिमानी पहाड़वासियों का अपमान करता है यह शब्द- प्रकाश उपाध्याय।

रिवर्स प्रवासियों के लिए चंपावत में अपार संभावनाएं- डीएम मनीष कुमार। चंपावत। उत्तराखंड से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों के संदर्भ में प्रचलित ‘पलायन’ शब्द पर वरिष्ठ सामाजिक चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय सचिवालय कर्मी प्रकाश उपाध्याय ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड के लोगों के लिए ‘पलायन’ नहीं, बल्कि ‘प्रवास’…

चंपावत: ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की सौगात, “शारदा तटबंध सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव”- सीएम धामी।

बूमघाट में भूमि पूजन व शिलान्यास, विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद, महिलाओं संग बनाई रोटी-चटनी चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत के बूमघाट में ₹65.95 करोड़ की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इनमें बूम से टनकपुर तक शारदा नदी किनारे ₹60.20 करोड़ की…

चंपावत: ग्रामोत्थान की सामुहिक उद्यम योजना के तहत वितरित पिंक ई-रिक्शा रहा आकर्षण का केंद्र।

लघु उद्यम संचालन हेतु तीन समूहों को भी प्रदान किये ग्रामोत्थान परियोजना सहयोग राशि के चैक। चंपावत। उत्तराखंड सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण के गौरवपूर्ण 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऊचौलीगोठ टनकपुर के बूम क्षेत्र में आयोजित वृहद जागरुकता कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सामुहिक उद्यम…

चंपावत: हर-हर महादेव के जयघोष संग कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी।

49 श्रद्धालु टनकपुर से हुए रवाना, डमरू बजाकर की सफल यात्रा की कामना; देवभूमि के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुए तीर्थयात्री टनकपुर (चंपावत)। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयघोष के बीच रविवार को टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह से पहले…