चंपावत: सहकारिताओं के स्थायित्व व मजबूती के लिए बेहतर सुशासन व समन्वयन जरूरी- बीडीओ
ग्रामोत्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय सुशासन प्रशिक्षण संपन्न।। चंपावत, 4जून। ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा विकासखंड सभागार चंपावत में संचालित समुदाय आधारित संगठनों में नैतिकता एवं सुशासन विषय पर संचालित तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण संपन्न हो गया।प्रशिक्षण के समापन सत्र में खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का फीड बैक लिया गया…
