Headlines

चंपावत: टनकपुर में न्यायिक अधिकारियों को मिलेगा आधुनिक आवास, मुख्यमंत्री धामी ने ₹1.29 करोड़ किए स्वीकृत।

न्यायिक आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, प्रथम किश्त के रूप में ₹77.61 लाख जारी टनकपुर/चंपावत। प्रदेश में न्यायिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में न्यायिक अधिकारियों के लिए…

चंपावत: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उलटी गिनती शुरू, कोलीढेक झील परिसर में ऑनलाइन योग प्रशिक्षण आरंभ।

सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक चला योग सत्र, 27 मई को झील परिसर में होगा विशेष योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम। लोहाघाट। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। योग दिवस की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही मंगलवार को कोलीढेक झील परिसर में ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम…

चंपावत: पहली बार नगर निकाय चुनाव की दहलीज पर पाटी, सियासी सरगर्मियों से गरमाया माहौल।

चार वार्डों वाली नवसृजित नगर पंचायत में चुनावी बिगुल बजा, अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित; 1984 मतदाता करेंगे पहली सरकार का चयन। लोहाघाट‌। चंपावत जिले की नवसृजित पाटी नगर पंचायत में पहली बार होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही…

चंपावत: पूर्णागिरि मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा दशहरा पर रिकॉर्ड भीड़ से गूंजे शारदा घाट।

श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, मुंडन संस्कार के लिए दूर-दूर से पहुंचे परिवार; जल पुलिस की मुस्तैदी बनी जीवन रक्षक। टनकपुर/चंपावत। पूर्णागिरी मेले में गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार से श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शारदा नदी में पवित्र स्नान कर मां पूर्णागिरी धाम के…

चंपावत: दुष्कर्म प्रकरण की साजिश का एक और आरोपी गिरफ्तार।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंपावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश। चंपावत। दुष्कर्म प्रकरण में कथित साजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में चम्पावत पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस एक-एक कर साजिश से जुड़े किरदारों तक पहुंच रही…

चंपावत: “सरकार अब गांव की चौखट पर” तल्ला देश के सुदूर गांवों में पहुंचा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय।

नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनी समस्याएं; कार्बेट ट्रेल और पंचायत घर निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत तल्ला देश क्षेत्र के सुदूर गांवों में प्रशासनिक पहुंच और जनसंवाद का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।…

चंपावत: गोल्ज्यू महोत्सव के बाद युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान,गौरलचौड़ मैदान में चला जोरदार सफाई अभियान।

“संकल्प क्लीन चंपावत” और कौशल दीप फाउंडेशन की पहल, युवाओं ने दिया स्वच्छ और सुंदर चंपावत का संदेश। चंपावत। जहां एक ओर बड़े आयोजनों के बाद सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी छोड़ दी जाती है, वहीं चंपावत के युवाओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। जिला मुख्यालय स्थित गौरलचौड़…

चंपावत: जनता दरबार में गूंजा आमजन का भरोसा, डीएम मनीष कुमार ने 106 शिकायतों पर दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता।

दूरदराज गांवों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं मौके पर सुनीं, कई मामलों का तत्काल निस्तारण; अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के कड़े निर्देश। चंपावत। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार एक बार फिर बेहद सक्रिय और संवेदनशील नजर आए। जिला सभागार में आयोजित “जनता मिलन कार्यक्रम”…

चंपावत: ड्रग्स माफियाओं पर चंपावत पुलिस का करारा वार।

1200 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसओजी और बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप। चंपावत। नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को धरातल पर उतारते हुए चंपावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

चंपावत: दिव्यांग सशक्तिकरण को लेकर सक्षम की सक्रिय पहल।

चंपावत में सक्षम जिला इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा। चंपावत। सक्षम उत्तराखंड की चंपावत जिला इकाई की समीक्षा बैठक संघ कार्यालय चंपावत में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 20 जून को आयोजित होने वाले सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के साथ दिव्यांगजन हितों से जुड़े विभिन्न…